रिपोर्ट – ऋषभ कुमार!
खबर वैशाली जिले के महनार से है जंहा महनार नगर के नयाटोला इस्लामपुर वार्ड संख्या 17 में उस समय लोगों की भीड़ जमा हो गई जब एक महिला अपने पति की तलाश करते एक बच्चे के साथ महनार पंहुची और जमकर हंगामा करने लगी।दरअसल छपरा जिला के रहने वाली इंदु देवी अपने पति सारण जिला के दिघवारा निवासी ओम प्रकाश सिंह के तलाश में महनार इस दौरान में पहले से रह रही ओम प्रकाश सिंह की पहली पत्नी अंजली और इंदु ने दोनो ने जमकर हंगामा किया इस संबंध में पीड़ित छपरा निवासी महिला इंदु देवी ने बताया कि ओम प्रकाश रिस्ते में उसकी भावी के भाई लगता था इंदु देवी भी पहले से शादीशुदा थी जिसे पति अक्सर उसके साथ मारपीट करता था इसी दौरान ओम प्रकाश ने उसे शादी का साझा देकर अपने साथ रखने लगा और बीते 2019 में कोर्ट मैरिज कर लिया और काफी समय तक दिल्ली में रखा शादी के बाद महिला को एक बच्चा हुआ जिसके बाद से पति ओमप्रकाश सिंह इंदु देवी को छोड़कर फरार हो गया महिला ने बताया कि जब ओम प्रकाश से फोन पर बात किया तो महनार आने को कहा और जब महिला अपने पति ओम प्रकाश के तलाश में महनार पंहुची तो महिला का होस ही उड़ गया जब उसे पता चला कि उसके पति ओम प्रकाश सिंह पहले से ही शादीशुदा है जिसके बाद ओम प्रकाश के दोनों पत्नी आपस मे उलझ गए वही पहले से शादीशुदा महिला अंजली देवी ने बताया कि 7 साल पहले पूरे हिन्दू रीतिरिवाज के साथ हुआ था उसे भी एक बच्चा है लेकिन ओम प्रकाश बीते 3 महीना से वह भी फरार है




