गया – मुर्शिद आलम उर्फ़ नेज़ाम खान चौथी बार बने राजद जिलाध्यक्ष!

SHARE:

रिपोर्ट – अभिषेक कुमार!

गया मुर्शीद आलम उर्फ नेजाम खान को चौथी बार आरजेडी के जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं ने दी बधाई । वही चौथी बार जिलाध्यक्ष बनने पर मुर्शीद आलम उर्फ नेजाम खान ने मीडिया के समक्ष कहा कि मैं राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव तथा उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के साथ साथ प्रदेश अध्यक्ष जगदा बाबू को तहे दिल से धन्यवाद देते हैं । उन्होंने यह भी कहा कि हम जैसे छोटे कार्यकर्ताओं पर भरोसा किए हैं और चौथी बार हमें जिला अध्यक्ष बनाया गया है । हम जिला में संगठन को मजबूती प्रदान किए हैं और आगे भी करते रहेंगे हमारे कार्यकर्ता बूथ स्तर से लेकर पंचायत स्तर पर आरजेडी का कार्यकर्ता आज खड़ा है आने वाले दिन में 2024 और 2025 में जो महागठबंधन के प्रत्याशी गया जिला से प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश के अनुसार आएंगे हमारे तमाम कार्यकर्ता और तमाम आरजेडी के पदाधिकारी अपने बहुमूल्य समय देकर भारी मतों से विजय बनाकर प्रदेश और केंद्र में भेजने का काम करेंगे और बीजेपी को गया जिला से साफ करेंगे । उन्होंने यह भी कहा कि जो हम पर भरोसा किया गया है पार्टी के मजबूती के लिए यह चौथी बार भरोसा किया गया है और पुनः हमें जिला अध्यक्ष बनाया गया है इसके लिए मैं सारे आरजेडी गया के कार्यकर्ता और सारे पदाधिकारी की ओर से मैं तहे दिल से अपने प्रदेश के राष्ट्रीय नेता लोग को मैं तहे दिल से धन्यवाद देता हूं और आरजेडी का एक सिपाही हूं और और हम पर जो भरोसा किया गया है मैं चाहता हूं कि मैं सिपाही बनकर ही रहूंगा और जो काम दिया जाए राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा प्रदेश अध्यक्ष के द्वारा मैं उस काम पर खरा उतरने का काम करूंगा ।
बाईट मुर्शिद आलम उर्फ नेजाम खान आरजेडी जिलाध्यक्ष गया
रिपोर्ट अभिषेक कुमार
गया

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें