रवि शंकर शर्मा :-
दलसिंहसराय,
ज़िंदा कौमें ही अपने इतिहास एवं विरासत को सहेजकर रखती हैं। बिहार का अपना एक समृद्धशाली सांस्कृतिक परंपरा रही है जिसे पुनर्सस्थापित करने की आवश्यकता है और ये कार्य आज युवा ही कर सकते हैं। ये बातें बिहार पुलिस के महानिरीक्षक सह लेट्स इंस्पायर बिहार के संरक्षक विकास वैभव ने शनिवार को दलसिंहसराय में अपने संवाद कार्यक्रम के दौरान कही।दलसिंहसराय के अनुमंडल मुख्यालय इलाके स्थित स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ.अंजना कश्यप के आवासीय परिसर में आयोजित लेट्स इंस्पायर बिहार के दलसिंहसराय क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विकास वैभव ने कहा कि दलसिंहसराय क्षेत्र से हमारा भावनात्मक संबंध रहा है।उन्होंने कहा कि मेरा बचपन इसी क्षेत्र में बीता है और उसी समय से यहाँ के महाभारतकालीन ऐतिहासिक अतीत के बारे में जानकारी मिलती रही है।

उन्होंने कहा कि यदि युवा आगे आएं तो अपने बिहार के सांस्कृतिक गौरव को पुनः स्थापित किया जा सकता है। उक्त अवसर पर शाहपुर पगड़ा के प्रो. पी. के. झा प्रेम को एल. आई. बी. का संयोजक मनोनीत किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार चाँद मुसाफिर ने एवं संचालन फ़िल्म अभिनेता अमिय कश्यप ने किया।मौके पर डॉ.अंजना कश्यप ने आई. जी. विकास वैभव का स्वागतम अंगवस्त्र एवं प्रतीक चिन्ह प्रदान कर किया।उक्त अवसर पर पूर्व पत्रकार प्रभाकर कुमार राय, प्रो. सत्यसंध भारद्वाज, अजय अनंत, शैलेन्द्र कुमार चौधरी, धीरज उपाध्याय, संजय कृष्ण, राजू कुमार राजा, डॉ. एल. साह, सुमन चौधरी, सोनू कुमारी, राजीव कुमार, उत्तम चौधरी, रंजीत गुप्त डॉ. गोपेश गौतम, अंजय कुमार, अजीत झा सहित दर्जनों लोग थे।





