पटना रमजान का नमाज, सीएम नीतीश भी पहुंचे गांधी मैदान!

SHARE:

रिपोर्ट – अमित कुमार!

रमजान के पाक महीने के बाद आज ईद की धूम देखी जा रही है।
रमजान का ईद त्योहार पूरे देश में मनाया जा रहा है। इस मौके पर आज बिहार की राजधानी पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में मुसलमान समुदाय के लोगों ने सामूहिक रूप से ईद की नमाज अदा की। इसके साथ ही शहर के अन्य ईदगाहों और जामा मस्जिदों में भी रमजान का ईद की नमाज अदा की जा की गई। इस दौरान नमाज अदा कर नमाजियों ने अमन-चैन की दुआ मांगी। नमाज के बाद एक दूसरे के गले मिले और रमजान ईद की मुबारकबाद दी। मुस्लिम समुदाय के लोगों में इस पर्व को लेकर काफी उत्साह है। बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक खुशियां मना रहे हैं। इस मौके पर राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी गांधी मैदान में पहुंचकर लोगों को बधाई दी है। साथ ही बिहार और देश के लोगों से आपसी भाईचारे एवं सद्भाव से रमजान का ईद त्योहार मनाने की अपील की है

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें