रिपोर्ट – संतोष तिवारी :-
Eid Mubarak 2023: बिहार के मुज़फ़्फ़रपुर में आज ईद का नमाज अदा किया गया , ईद का नमाज अदा करने लिये लिये ईदगाह और मस्जिदों में काफी संख्या में नमाज अदा करने के बाद एक दूसरे को गले मिलते हुए ईद का एक दूसरे को बधाइयां व शुभकामनाएं दी , नमाज के बाद खाई सेवई, कहा- भाईचारा बनी रहे,
पूर्व मेयर व भाजपा नेता विवेक कुमार ने कहा कि बिहार में भाईचारा बनी रहे , पूरे एक माह रोजा रखा गया और उसके बाद आज ईद मनाई जा रही है। सभी लोग बहुत खुश हैं।
ईद उल फितर का त्योहार आज मुज़फ़्फ़रपुर सहित पूरे बिहार में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। गोशाला रोड स्थित बड़ी ईदगाह में नमाज अदा की गई जिसमें बड़ी संख्या में सभी धर्म के लोग शामिल हुए। सभी ने एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी।




