रिपोर्ट – रुपेश कुमार!
औरंगाबाद के विभिन्न मस्जिदों में आज माह ए रमजान को लेकर अलविदा की नमाज अता की गई।मुख्य बाजार स्थित जामा मस्जिद के पास नमाजियों ने सड़क पर ही नमाज अता की।इसे लेकर लगभग घंटे भर इस मुख्य सड़क होकर यातायात पूरी तरह बाधित रहा।यूं कहें कि एक घंटे के लिए शहर की रफ्तार पूरी तरह थम सी गई थी।जिला प्रशासन ने भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर रखे थे।जगह जगह मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी।वहीं नमाजियों ने बताया कि आज अलविदा की नमाज पढ़ी गई वहीं कल ईद का त्योहार मनाया जायेगा।
बाइट – मो हैदर ,नमाजी।




