ऋषभ कुमार की रिपोर्ट :-
वैशाली। जिले के पातेपुर थाना क्षेत्र के कोआही गाँव में पानी भरे गढ्ढे में डूबने के 9 वर्षिय मासूम बच्चे की मौत हो गई है। मौत के बाद घटना स्थल पर अफरा तफरी का माहौल बन गया। बच्चे को पानी भरे गढ्ढे में डूबते देख लोगो ने उसे बचाने का प्रयास किया तब तक बच्चे गहरे पानी में चला गया जिससे उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी परिजनों को मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया है। घटनास्थल पर परिजनों को पहुंचते ही कोहराम मच गया। स्थानीय लोगों ने पातेपुर थाना के पुलिस अधिकारी को घटना की जानकारी दी जिसके बाद फतेहपुर थाने के पुलिस अधिकारी ने मृतक बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया है एवं मामले की जांच शुरू कर दिया है।
मृतक मासूम पातेपुर थाना क्षेत्र के कोआही गांव निवासी श्याम किशोर राय का 9 वर्षीय पुत्र यशराज बताया गया है। जो उसके दादा के गांव के ही खेत में भैंस चराने चला गया था इसी दौरान दादा के पीछे पीछे यशराज भी घर से निकल गया था। इसी बीच JCB से खोदे गए पानी भरे गड्ढे में डूब जिससे उसकी मौत हो गई थी। मृतक यशराज चौथे क्लास के छात्र था। मृतक के पिता श्याम किशोर राय प्रदेश में रहकर निजी कंपनी में काम करता है। बच्चे की मौत हो जाने के कारण उसके परिजनों में कोहराम मच गया है।




