राहुल राय, दरभंगा!
दरभंगा – लहेरियासराय थाना क्षेत्र के वीआईपी रोड स्थित होलीडे इन होटल के रूम से 28 वर्षीय एक अधिवक्ता का संदेहास्पद स्थिति में शव मिला है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच में जुट गई है। वही पुलिस ने होटल के रूम से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है। वही घटना की सूचना पर अधिवक्ता के परिजन भी दरभंगा पहुंचे।
होटल के रूम को मजिस्ट्रेट और परिजनों के सामने खोला गया। शव रूम में पलंग पर सोए अवस्था में बरामद हुआ है। अधिवक्ता की पहचान समस्तीपुर जिला के मड़वाडीह निवासी स्वर्गीय श्याम कांत झा के 28 वर्षीय पुत्र मंजय कुमार झा उर्फ मोहन झा के रूप में हुई। मौके पर सदर एसडीपीओ अमित कुमार थानाध्यक्ष कुमार कीर्ति पहुंचकर रूम का जायजा लिया।
वही एसडीपीओ अमित कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला प्रतीत होता है। पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है आखिर अधिवक्ता आत्महत्या क्यों की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ बताया जा सकता है। वही उन्होंने कहा कि कमरे से सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। उसकी तहकीकात की जा रही है।
Byte ———-
अमित कुमार, सदर डीएसपी दरभंगा




