पीएम आवास योजना को पूर्ण कराने में जहानाबाद के डीडीसी प्रदेश में दूसरे स्थान पर!

SHARE:

पंकज कुमार जहानाबाद।

प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत लंबित आवासों को वित्तीय वर्ष 2022-23 में तेजी से पूर्ण कराने में जहानाबाद जिला के राज्य भर में दूसरे स्थान पर रहने के लिए ग्रामीण विकास विभाग के द्वारा उप विकास आयुक्त परितोष कुमार को सम्मानित किया गया।

यह सम्मान ग्रामीण विकास विभाग के द्वारा अधिवेशन भवन पटना में आयोजित राज्य स्तरीय बैठक में दिया गया।

डीआरडीए के सहायक परियोजना पदाधिकारी ने बताया कि उक्त योजना के तहत अप्रैल 2022 तक लंबित लक्ष्य 12918 के विरूद्ध 15 अप्रैल 2023 तक लगभग 12000 आवासों का निर्माण करा लिया गया है। आज की तिथि में, जिले में केवल 931 प्रधान मंत्री आवास निर्माण हेतु लंबित हैं।

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त ने कहा कि जिला पदाधिकारी के कुशल नेतृत्व और मार्गदर्शन के कारण जहानाबाद जिले को ग्रामीण विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन में विभाग द्वारा लगातार सम्मानित किया गया है ।

उप विकास आयुक्त ने इस उपलब्धि के लिए डीआरडीए की पूरी टीम और सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को बधाई दी और निरंतर बेहतर कार्य करते रहने के लिए प्रोत्साहित किया।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें