पंकज कुमार जहानाबाद।
जहानाबाद ! जिले में होनहार युवाओं में प्रतिभा की कोई कमी नहीं नहीं है ! एनडीए के परिणामों में भी यह बात एक बार फिर सही साबित हुई है। इन परीक्षा परिणामों में जहानाबाद जिले के रहने वाले भास्कर कुमार ने सफलता हासिल कर जिले को गौरवान्वित होने का सुनहरा अवसर भी प्रदान किया है ।भास्कर कुमार की इस अभूतपूर्व उपलब्धि से जहां उनके परिवार में हर्षोल्लास का माहौल है, वही पुरे कायस्थ समाज तथा उनके जानने वाले लोग भी बहुत खुश है ! बचपन से ही पढ़ाई में अव्वल रहे भास्कर ने अपनी इस अभूतपूर्व सफलता का श्रेय घर परिवार, माता पिता और गुरुजनो को दिया है ! जिले के भास्कर कुमार का चयन एनडीए में हुआ है, खबर सुनकर उनके परिजन खुशियों से झूम उठे है, और खूब मिठाईयाँ बटवाई ! बताते चले की जिले के अभिभावकों में अपने बच्चों में उच्च शिक्षा को लेकर खासकर तकनीकी शिक्षा के प्रति जागरूकता बढी हैं । शहर के पुरानी ब्लाँक के पीछे रहने वाले मुन्दर लाल उर्फ मुन्दर प्रसाद पिता स्व लालजी प्रसाद के पुत्र भाष्कर कुमार का चयन राष्ट्रीय रक्षा अकादमी की संयुक्त परीक्षा (एनडीए) में हुआ हैं । इस बात की जानकारी होते ही आस-पास के लोगों ने खूशी जाहीर करते हुये भास्कर कुमार को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनायें दिया । वही श्री चित्रगुप्त सेवा संघ के अध्यक्ष शशिकांत ,उपाध्यक्ष संतोष श्रीवास्तव ,महामंत्री रमेश प्रसाद सिन्हा कोषाध्यक्ष रमेश प्रसाद ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस अध्यक्ष एपीपी बिन्दुभूषण सिन्हा,रामबिन्दु सिन्हा,सुबोध अम्बर, सुरेश प्रसाद,डॉ राखी वर्मा,दिलीप सिन्हा, अंजनी सिन्हा, राकेश रौशन, रितेश सिन्हा, किशन रंजन, दीनानाथ सिन्हा, देवांशु सिन्हा, विनित किशोर, के अलावे कई लोगों ने भी बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनायें दिया हैं !
प्राप्त जानकारी के अनुसार भाष्कर कुमार के पिता मून्दरलाल ने बताया , कि मैट्रिक तथा इंटर की पढ़ाई वलाचडी के सैनिक स्कूल गुजरात के जामनगर से शिक्षा हासील किया हैं ।




