एक्शन में भोजपुर एसपी प्रमोद कुमार, अंशु कुमारी हत्याकांड सहित किया कई कांडो का पर्दाफाश!

SHARE:

आरा/आशुतोष पाण्डेय

 भोजपुर में बढ़ते अपराध पर अंकुश लगाने के लिए भोजपुर पुलिस हरपल तत्पर रह रहा है । अपराधी के मंसूबे कामयाब न हो इसके लिए भोजपुर एसपी प्रमोद कुमार का टीम जिले के हर पंचायत गांव में नजर रखे है । अपराधियो द्वारा अपराध का अंजाम होते ही भोजपुर एसपी प्रमोद कुमार उन्हें सही मंजिल सलाखों के पीछे भेज रहे है । चाहे मामला लूट का हो या राहजनी का या हो मामला रंगदारी या हत्या का सभी का उनके मंजिल यानी जेल के सलाखों के पीछे घटनाक्रम के महज चंद दिनों में ही भेजा जा रहा है । आज प्रेसवार्ता के दौरान भोजपुर एसपी प्रमोद कुमार ने बताया कि पिछले दिनों जमीनी विवाद को लेकर उदवंतनगर थाना क्षेत्र के ददन सिंह के मार्किट के सामने गोलिवारी हुई थी । घटना के बाद सभी फरार थे । पुलिस ने दबिश बनाकर कांड के आरोपी अंकित सिंह जो एकौना निवासी मुन्ना सिंह के आउटर है गिरफ्तार कर लिया गया है । अंकित सिंह के पास से कांड में प्रयोग एक बाइक भी बरामद किया गया है । आपको बताते चले 31 मार्च 2023 को जमीनी विवाद में जमकर गोलिवारी हुई थी । जिसमे उदवंतनगर थाना में कांड संख्या 148/23 दर्ज किया गया था । अवैध संबंध को छिपाने को लेकर अंशु कुमारी की जान चली गयी । घटना का खुलासा करते हुवे भोजपुर एसपी प्रमोद कुमार ने कहा कि टियर गांव के मुलु सिंह की पुत्री अंशु कुमारी को उनके गांव के ही कमलेश गिरी की पुत्री खुसी कुमारी ने अपने घर बुलाई थी । उस वक़्त घर मे गाँव के ही दो लड़के दोनो का नाम नीतीश कुमार है इन लोगो ने अंशु कुमारी का गला दबाया तथा घरेलू आयरन से जला दिया। जख्मी हालात में अंशु कुमारी को इलाज के लिये अस्पताल लाया गया जहाँ उसने कुछ दिनों बर्फ दम तोड़ दिया । इस मामले में चार ब्यक्तियो को अभियुक्त बनाया गया था । वही पवना थाना क्षेत्र में पेट्रोल पंप के सामने वाले मकान में हुई चोरी का भी उद्भेदन हो गया । 
बाईट/-प्रमोद कुमार(एस पी भोजपुर)

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें