स्वास्थ्य, पोषण एवं स्वच्छता को लेकर जीविका की ओर से कार्यशाला!

SHARE:

रिपोर्ट – संतोष तिवारी

आज दिनांक 19.4.23 को राज्यस्तरीय पटना जिले के अधिवेशन भवन में स्वास्थ्य, पोषण एवं स्वच्छता को लेकर राज्य कार्यकाल जीविका की ओर से lessons and learning विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन अधिवेशन भवन पटना में किया गया उक्त कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में समाज कल्याण विभाग के सचिव श्री प्रेम सिंह मीना तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में निदेशक ICDS कौशल किशोर, वर्ल्ड बैंक के प्रतिनिधि एवं अन्य तकनीकी संस्थानों के प्रतिनिधि उपस्थित थे, राज्य स्तर पर स्वास्थ्य, पोषण एवं स्वच्छता पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए मुजफ्फरपुर जिले के सामुदायिक उत्प्रेरक सिंधु देवी को प्रथम पुरस्कार एवं CNRP विनीता कुमारी को द्वितीय पुरस्कार प्रेम सिंह मीना तथा कौशल किशोर तथा जीविका के CEO राहुल सर के हाथों से प्रदान किया गया. साथ ही संगम CLF, खबरा की अध्यक्षा आशा देवी द्वारा स्वास्थ्य एवं पोषण पर विस्तृत रूप से किए जाने वाले कार्यो पर अपना विचार प्रकट किया. इसी माह यह मुजफ्फरपुर जिले को राज्य स्तर पर लगातार तीसरा पुरस्कार से सम्मानित किया गया है, यह जिला पदाधिकारी, DDC sir एवं जिला स्तर के अधिकारियों के मार्गदर्शन से हो पा रहा है

Join us on:

Leave a Comment