रिश्वत खोरी के आरोप में मुखिया ने आवास सहायक की सरेआम की पिटाई!

SHARE:

आरा/आशुतोष पाण्डेय

बिहार के भोजपुर में एक दबंग मुखिया ने आवास सहायक कर्मचारी को लाठी से जमकर पिटाई की है,दबंग मुखिया के द्वारा पिटाई के दौरान लोगों की भीड़ जुटी रही,लेकिन उक्त भीड़ में शामिल किसी ने बचाने का प्रयासः नहीं किया, बता दें कि दबंग मुखिया के भय से लोग सहमे रहते हैं,इसी भीड़ में किसी ने दबंग मुखिया का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया, जो जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है

आवास दिवस के अवसर पर हरिगाव पंचायत पंहुचा था, कर्मचारी

भोजपुर जिले के बड़हरा प्रखड अंतर्गत छपरा गाँव निवासी जय प्रकाश प्रसाद के पुत्र अजय कुमार प्रसाद जगदीशपुर अनुमंडल के हरिगाव पंचायत में आवास सहायक पद पर है, वो बुधवार को अपने पंचायत गया था, जहाँ उसकी मुलाकात हरिगाव पंचायत के मुखिया बिजय शंकर चौबे से हो गई, मुखिया ने सहायक कर्मचारी पर रुपये लेने के आरोप लगाया, और लोगों के बीच खड़ा करके लाठी से जमकर पिटाई कर डाली, मुखिया के हाथों पिटाई से जख्मी कर्मचारी का इलाज अनुमंडलीय हॉस्पिटल में कराया गया

पुलिस ने कर्मचारी के बयान पर मुखिया के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है

जगदीशपुर पुलिस ने घटना से संबंधित कर्मचारी के बयान पर हरिगाव पंचायत के मुखिया के खिलाफ मामला दर्ज किया है, पुलिस ने बताया कि मुखिया के द्वारा पिटाई करते हुए, एक वीडियो वायरल हुआ है, उस आधार पर भी जांच की जा रही है,

Join us on:

Leave a Comment