वर्ल्ड लीवर डे पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन!

SHARE:

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

लिवर की बढ़ती बीमारियों के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए प्रत्येक वर्ष 19 अप्रैल को मनाया जाता है वर्ल्ड लिवर डे

भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष डॉ संतोष जायसवाल ने विश्व यकृत दिवस पर बधाई देते हुए बताया कि लिवर की बढ़ती बीमारियों के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए प्रत्येक वर्ष 19 अप्रैल को वर्ल्ड लिवर डे मनाया जाता है। सभी लोगों को लिवर की सेहत को लेकर सावधानी बरतनी चाहिए और नियमित अंतराल पर बॉडी चेकअप के माध्यम से लिवर की स्थिति की निगरानी करते रहना चाहिए । लिवर को स्वस्थ रखने के लिए बेहतर खान-पान का होना सबसे महत्वपूर्ण है । खान-पान में फलों और हरी सब्जियों का होना बहुत जरूरी है, इनमें बहुत सारे तत्व होते हैं जैसे विटामिन ए,बी,सी,ई और विटामिन के जो लिवर को स्वस्थ रखने में सहायक होते हैं ।
डॉ जायसवाल ने बताया कि उसी प्रकार ग्रीन टी है इसमें भी एन्टी ऑक्सीडेंट, एन्टी वायरल, एन्टी कैंसर, एन्टी ओबेसिटी और सुजनरोधी गुण पाए जाते हैं जो लिवर को स्वस्थ रखते हैं । लिवर को स्वस्थ रखना है तो किसी भी प्रकार के नशा से परहेज करना चाहिए , साफ पानी का सेवन करना चाहिए, ताजा भोजन करें, डॉक्टर के बिना सलाह के कोई भी दवा न लें क्योंकि इसका सीधा असर लिवर पर पड़ता है और समय समय पर चिकित्सकीय परामर्श लेते रहें ।

Join us on:

Leave a Comment