पंकज कुमार जहानाबाद।
अरवल के वीर शहीदों के शहादत दिवस के अवसर पर जन मुक्ति आंदोलन कार्यालय डॉक्टर विनयन आश्रम ग्राम नवादा में जन मुक्ति आंदोलन के महासचिव हरिलाल प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में की गई। कार्यकर्ताओ द्वारा एक सभा का आयोजन किया गया जिसमें 19 अप्रैल 1986 को मजदूर किसान संग्राम समिति के द्वारा मजदूर किसानों के समर्थन मे किए जा रहे अरवल के मैदान मे आम सभा पर तत्कालीन बिंदेश्वरी दुबे की सरकार के इशारा पर जहानाबाद पुलिस अधीक्षक सी आर कासवान द्वारा निहत्थे आम सभा में भाग ले रहे क्रांतिकारी साथियों पर अंधाधुन फायरिंग कर जालियांवाला बाग की तरह घटना को दोहराया गया था उन्हीं वीर सपूतों की याद में तब से ही 19 अप्रैल को क्रांतिकारी संगठनों द्वारा उनकी याद में शहादत दिवस का आयोजन किया जाता है हर साल की भांति इस साल भी जन मुक्ति आंदोलन अपने वीर शहीदों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि देते हुए उनके विचारों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया जिसमें जन मुक्ति आंदोलन के निम्न साथी ने भाग लिया जन मुक्ति आंदोलन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री संत प्रसाद ,यूवा मोर्चा अध्यक्ष सुनील कुमार यादव,श्री विशवनाथ यादव, श्री बाल गोविंद दास, अमीरक दास ,रविंद्र कुमार ,जन मुक्ति आंदोलन के भीम सिंह ,भोरिक यादव ,हरेंद्र मांझी ,सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया ।जन मुक्ति आंदोलन की बैठक में काको थानाअंतर्गत भेलावर ओपी क्षेत्र में हो रहे पशुओं की चोरी पर गंभीर चर्चा का किया गया।और गंभीर चिंता का विषय है कि किसानों का हो रहे लगातार पशु की चोरी जन मुक्ति आंदोलन घोर निंदा करती है एवं जिला पुलिस अधीक्षक से यह मांग करती है कि इस इलाके में थाने का गस्ती बढ़ा दिया जाए ताकि किसानों के पशुधन की चोरी होने से बचाया जा सके ।




