गया- मध्यान भोजन खाने से 50 से अधिक बच्चे बीमार, 24 हायर सेंटर रेफर!

SHARE:

रिपोर्ट – अभिषेक कुमार!

इमामगंज। डुमरिया प्रखंड अंतर्गत कस्तूरबा विद्यालय मैगरा में माध्यन भोजन खाने से 50 बच्चों से अधिक बीमार हो जाने के बाद आनन-फानन में 24 बच्चे को डुमरिया सरकारी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। इस संबंध में कस्तूरबा विद्यालय के प्रधान नरेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि माध्यम भोजन खाने से बच्चों को एकबा एक तबीयत खराब होने लगी। तभी एंबुलेंस के सहारे 24 बच्चों को डुमरिया अस्पताल में भेजा गया है। वही डॉक्टर के एक टीम कस्तूरबा विद्यालय में आकर सभी बच्चों का इलाज कर रहे हैं।जानकारी के मुताबिक रसोईया बनाने वाले घोर लापरवाही बरते जाने की सामने आया है। विश्वसनीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मध्यान भोजन में छिपकली गिरने की बात सामने आ रही है। फिलहाल इस पर कस्तूरबा विद्यालय के प्रधान कुछ भी बोलने से इंकार कर रहे हैं जानकारी के मुताबिक एक दर्जन से अधिक बच्चे की स्थिति काफी गंभीर बनी हुई है। जिसका इलाज डुमरिया अस्पताल में की जा रही है
बाइट – नरेंद्र त्रिपाठी
रिपोर्ट – अभिषेक कुमार
गया

Join us on:

Leave a Comment