IOCL के पेट्रोल पंपों पर अब मिलेंगे खिलौने भी, देशभर में खुलेंगी 500 आउटलेट!

SHARE:

रिपोर्ट अनमोल कुमार

देशभर में खुलेंगी 500 दुकानें : हरदीप पुरी

नई दिल्ली : इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) ने पंप पर खिलौनों की दुकानें खोलने के लिए जगह उपलब्ध कराने के ल‍िए एक स्टार्टअप के साथ समझौता किया है। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने एयरोसिटी में इंडियन ऑयल के रिटेल आउटलेट में अर्बन टॉट्स टॉय कियोस्क का शुभारंभ क‍िया। यह स्‍टार्टअप खिलौने बनाने और बेचने के कारोबार से जुड़ा हुआ है। पुरी ने इस पहल के लिए अर्बन टॉट्स को संचालित करने वाली कंपनी की प्रशंसा की। पुरी ने कहा कि चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला में पहले 5 अर्बन टोट्स स्टोर शुरू किए गए हैं। देशभर में ऐसी 500 और दुकानें खोली जाएंगी। उन्होंने इस दौरान उपस्थित बच्चों से बातचीत की। साथ ही उनके माता-पिता को अपने बच्चों में उद्यमशीलता की भावना को बढ़ावा देने के लिए प्रोत्साहित किया। इस दौरान उन्‍होंने कहा क‍ि इससे ‘आत्‍मन‍िर्भर भारत’ को बढ़ावा म‍िलेगा।

Join us on:

Leave a Comment