पूर्व सांसद डॉ०प्रो० रंजन प्रसाद यादव द्वारा आयोजित दावत-ए-इफ़्तार में शामिल हुये मुख्यमंत्री!

SHARE:

रवि शंकर शर्मा :-

पटना, 18 अप्रैल 2023 :- मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार आज आर०पी०एस० मोड़ स्थित रंजन पथ, पटना में आयोजित दावत-ए-इफ्तार में शामिल हुए। दावत-ए-इफ्तार का आयोजन पूर्व सांसद डॉ० (प्रो०) रंजन प्रसाद यादव की ओर से किया गया।

मुख्यमंत्री को गुलदस्ता, टोपी एवं साफा भेंटकर अभिनंदन किया गया। इफ्तार के बाद रोजे की नमाज अदा की गई, जिसमें दावत-ए-इफ्तार में शरीक मुख्यमंत्री सहित सभी रोजेदारों ने प्रदेश, समाज और देश में अमन-चैन, शांति एवं भाईचारा का माहौल कायम रहने की दुआ माँगी। इस अवसर पर वित्त, वाणिज्य कर सह संसदीय कार्य मंत्री श्री विजय कुमार चौधरी, जल संसाधन मंत्री श्री संजय कुमार झा, ऑल इंडिया मिल्ली काउंसिल, बिहार के अध्यक्ष मौलाना अनिसुर्रहमान कासमी, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त परामर्शी श्री मनीष कुमार वर्मा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति एवं बड़ी संख्या में रोजेदार उपस्थित थे।

Join us on:

Leave a Comment