बिहार राज्य शिया वक्फ बोर्ड द्वारा आयोजित दावत-ए-इफ़्तार में शामिल हुये मुख्यमंत्री!

SHARE:

रवि शंकर शर्मा :-

पटना, 18 अप्रैल 2023 :- मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार आज जोया मेंशन हारूण नगर सेक्टर-2, खोजा इमली मजार, पटना स्थित बिहार राज्य शिया वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष सैयद अफजल अब्बास के आवास पर आयोजित दावत-ए-इफ्तार में शरीक हुए।

मुख्यमंत्री को गुलदस्ता, टोपी एवं साफा भेंटकर उनका अभिनंदन किया गया। इफ्तार के बाद रोजे की नमाज अदा की गई, जिसमें दावत-ए-इफ्तार में शरीक मुख्यमंत्री सहित सभी रोजेदारों ने प्रदेश, समाज और देश में अमन-चैन, शांति एवं भाईचारा का माहौल कायम रहने की दुआ माँगी। इस अवसर पर वित्त, वाणिज्य कर सह संसदीय कार्य मंत्री श्री विजय कुमार चौधरी, जल संसाधन मंत्री श्री संजय कुमार झा, उद्योग मंत्री श्री समीर कुमार महासेठ, अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मो० जमा खान, मेयर पटना नगर निगम श्रीमती सीता साहू, बिहार राज्य सुन्नी वक्फ बोर्ड के चेयरमैन श्री इरशादुल्लाह, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त परामर्शी श्री मनीष कुमार वर्मा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति एवं बड़ी संख्या में रोजेदार उपस्थित थे।

Join us on:

Leave a Comment