बिहटा खनन टीम पर हमला मामले में सरकार कारवाई का पेश करेगी मिशाल – जदयू!

SHARE:

रिपोर्ट – अमित कुमार!

बिहटा मामले में अब धीरे-धीरे राजनीति तेज हो गई है जहां बीजेपी ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि यह लोग बालू माफियाओं को संरक्षण देते हैं.. वहीं अब जदयू ने बीटा मामले को लेकर अपनी प्रवक्ताओं की फौज करा कर दी और एक-एक करके सभी प्रवक्ताओं ने बीजेपी पर हमला बोला…

जेडीयू के प्रवक्ता मनजीत सिंह ने कहा कि हमारी सरकार की मंशा पर जो सवाल खड़ा कर रहे हैं इसमें कहीं से कोई सच्चाई नहीं है घटना के तुरंत बाद ही त्वरित कार्रवाई करते हुए 44 लोगों को गिरफ्तार किया गया.. वही मनजीत सिंह ने बीजेपी के नवनिर्वाचित एमएलसी जीवन कुमार को लेकर बड़ा आरोप लगाया है उन्होंने कहा है कि जीवन कुमार के चुनाव लड़ने से पहले उनके ऊपर ईडी और इनकम टैक्स की रेड हुई थी.. बीजेपी भ्रष्टाचारी और माफियाओं को टिकट उसका लाभ उठाती है.. यानी बीजेपी में कोई भ्रष्टाचारी आ जाता है तो वह स्वक्ष हो जाता है.. सरकार किसी को बचाने वाली नहीं है जो भी बिहटा मामले में दोषी होंगे उन पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी और आगे यह कार्रवाई मिसाल बनेगी ताकि इस तरह का कार्य कोई दुबारा नहीं कर सके

बाइट -मंजीत सिंह जदयू प्रवक्ता

Join us on:

Leave a Comment