मुज़फ़्फ़रपुर स्मार्ट सिटी में आज से पांच और स्मार्ट ट्रैफिक सिग्नल शुरू

SHARE:

रिपोर्ट – संतोष तिवारी :-

मुज़फ़्फ़रपुर स्मार्ट सिटी शहर में आज से चालू पांच और ट्रैफिक सिग्नल , इसके पहले तीन जगहों पर शुरुआत की गई थी,

बिहार के मुज़फ़्फ़रपुर स्मार्ट सिटी शहर में आज सोमवार से पांच और चौराहों पर स्मार्ट सिटी की ट्रैफिक लाइट व्यवस्था शुरू हो गई है ,यातायात प्रभारी पुलिस अधिकारी ने लक्ष्मी चौक से इसकी शुरुआत किया ,, यातायात प्रभारी ने बताया कि पहले से तीन चौराहों इमलीचट्टी, कलमबाग चौक और माड़ीपुर चौक पर ट्रैफिक लाइट सिग्नल से ट्रैफिक कंट्रोल किया जा रहा है । आज सोमवार से लक्ष्मी चौक, ब्रह्मपुरा थाना चौक, बनारस बैंक चौक, पक्की सराय और पुरानी बाजार नाका चौक पर ट्रैफिक सिग्नल लाइट की शुरुआत हो गयी है , यातायात प्रभारी धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि धीरे- धीरे शहर के 27 चौराहों पर ट्रैफिक सिग्नल लाइट सुचारू हो गयी है , इसके बाद नियम तोड़ने वालों को ई- चालान भरना होगा ,

बाइट :- धर्मेंद्र कुमार यातायात प्रभारी

Join us on:

Leave a Comment