राजगीर के जंगलों में लगी भीषण आग, दूर से दिख रही लपटें!

SHARE:

ऋषिकेश की रिपोर्ट

-गर्मी के दस्तक देते ही राजगीर के पंच पहाड़ियों में भी अगलगी की घटना बढ़ गई है। गौरतलब है कि देर रात अंतरराष्ट्रीय पर्यटक स्थल राजगीर स्थित बिहार गिरी पर्वत के ढाई से तीन किलोमीटर जंगलों में आग लग गई। बताया जाता है कि यह आग वन तस्करों के द्वारा लगाया जाता है। हालांकि घटना की जानकारी मिलते ही नालंदा जिला अधिकारी शशांक शुभंकर वन पदाधिकारी हेमंत पाटिल खुद राजगीर में कैंप कर स्थिति पर पूरी तरह से नजर बनाए हुए हैं। पिछले कई घंटों से लगातार वन कर्मियों के द्वारा आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है। भीषण गर्मी के कारण यह आग राजगीर के पहाड़ी स्थित जंगलों में काफी तेजी से फैल रहा है। गौरतलब है कि इसके पूर्व भी वैभार गिरी पर्वत पर अगलगी की घटना घटी थी। जिसके कारण कई महत्वपूर्ण जड़ी-बूटी एवं कई पेड़ पौधों को नुकसान हुआ था। इस बार भी अगलगी की घटना से कई महत्वपूर्ण जड़ी-बूटी एवं पेड़ पौधों को नुकसान होने की बात सामने आ रही है।

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें