जिले के छात्रों के लिए प्रेरणा स्रोत बनी आकांक्षा!

SHARE:

पंकज कुमार की रिपोर्ट

जिले के मानस इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल दक्षिणी के पूर्वर्ती छात्रा आकांक्षा कुमारी माता रूपम कुमारी एवं पिता प्रमोद कुमार वरीय अधिवक्ता पूर्वी गांधी मैदान जहानाबाद, (बिहार) के राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा आयोजित यूजीसी नेट रिजल्ट 2022 जिसका एप्लीकेशन नंबर 220520105980 तथा रोल नंबर DL01200911 है जहां 99.2827004 परसेंटाइल लाकर प्रदेश एवं जिले का नाम रौशन/गौरवान्वित किया है।इस अवसर पर स्कूल के चेयरमैन डॉक्टर अरुण कुमार सिन्हा ने कहा कि जिले के विद्यार्थियों के लिए आकांक्षा प्रेरणा का स्रोत है इन्होंने अपनी पढ़ाई अंक प्राप्त करने के लिए नहीं बलिक नॉलेज वृद्धि करने के लिए जारी रखी जिसका परिणाम है की यूजीसी नेट परिणाम में अच्छे परसेंटाइल से उत्तीर्ण की है मैं इनकी सफलता पर गर्व करता हूं कि भविष्य में इससे भी और अच्छा करेंगी इसके लिए मैं आकांक्षा एवं इनके माता-पिता को शुभकामनाएं व्यक्त करता हूं एवं अभिनंदन करता हूं। इस अवसर पर स्कूल के निदेशक निशांत रंजन ने कहा कि एक कहावत है परिश्रम कभी बेकार नहीं जाता है आकांक्षा कुमारी मेरे स्कूल में प्राथमिक स्तर से माध्यमिक स्तर तक की पढ़ाई में मेहनत के बदौलत हमेशा वर्ग में अच्छे रैंक से उत्तीर्ण हुआ करती थी इस से संवाद करने पर हमेशा जीवन में अच्छे करने का विश्वास दिलाती थी जो आज सत्य साबित हुआ। मैं इनके उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं। इस अवसर पर स्कूल के प्राचार्य मृत्युंजय कुमार, रणधीर कुमार, राकेश कुमार, राजीव कुमार, योगेंद्र शर्मा, जी विनय कुमार एसके पांडे सर, राम प्रवेश शर्मा, अमित कुमार, अनुराग कुमार, उज्जवल कुमार, प्रवीण कुमार, रंगनाथ कश्यप, विनय कुमार, राजेश कुमार, शेर अहमद आदि ने भी इनकी सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त किए।

Join us on:

Leave a Comment