बेगूसराय- रूपये के लेन देन में भाई ने भाई को मारी गोली!

SHARE:

प्रशांत कुमार की रिपोर्ट!

बेगूसराय में बेखौफ अपराधियों ने एक किसान को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया घायल किसान का शहर के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। पूरी घटना मटिहानी थाना क्षेत्र के सीहमा पंचायत के बबुर बन्नी गांव की है। बताया जाता है कि किसान राजू सिंह सोमवार को अहले सुबह घर से उठकर गंगा स्नान करने जा रहा था तभी घर से कुछ दूर पर ही अपराधियो ने राजू सिंह के सिर में गोली मारकर फरार हो गया। स्थानीय लोग फायरिंग की आवाज पर सड़क पर पहुंचे और गंभीर रूप से घायल राजू सिंह को इलाज के लिए शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। बताया जा रहा है कि गोली राजू सिंह के कनपटी के पास लगी है जिससे उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। घटना की सूचना मटिहानी थाना पुलिस को भी दी गई है फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है हालांकि अभी स्पष्ट नहीं हुआ है कि राजू सिंह को गोली किसने और क्यों मारी है। परिजनों ने घायल के होश में आने के बाद ही घटना में शामिल अराधियो की पहचान या कारणों के बारे में बोलने की बात कर रहे हैं परिजनों और स्थानीय लोगों ने कहा कि गंगा स्नान करने के लिए घर से निकले थे और रास्ते में उन्हें गोली मार दी गई है फिलहाल उनका इलाज चल रहा है।

सिहमामटिहानी थाना क्षेत्र में बालू कारोबारी सह किसान को गोली मारने के मामले में एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि घायल के चचेरे भाई ने रूपय के लेनदेन में गोली मारकर घायल किया है आरोपी की पहचान कर ली गई है पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

बाईट- योगेंद्र कुमार एसपी बेगूसराय

Join us on:

Leave a Comment