बिहारशरीफ़, सोहसराय में फिर हिंसा, गोलीबारी, पत्थरबाजी में दो को लगी गोली, कुल 3 घायल!

SHARE:

ऋषिकेश की रिपोर्ट

बिहार थाना क्षेत्र इलाके के पहाड़पुरा इलाके और सोहसराय थाना क्षेत्र के खासगंज इलाके में हुई दो गुट में जबरदस्त मारपीट और गोलीबारी की घटना घटी। इस गोलीबारी की घटना में दो युवक को गोली लगी। गोली युवक के हाथ में लगी है। जिसे जख्मी हालत में बिहार शरीफ सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। वही पहाड़पुरा इलाके में एक अन्य व्यक्ति गुलशन कुमार को भी गोली मार दी गई है। जख्मी गुलशन कुमार के भाई ने बताया की गुलशन कुमार अपने घर जा रहा था इसी दौरान गोलीबारी शुरू हो गई। पहाड़पुरा इलाके में कुल दो लोगो को लगी लग गई है। वही दूसरी जख्मी युवक की पहचान एमडी ताज के रूप में की गई है।जो पहाड़पुरा इलाके का रहने वाला है। वही दूसरी ओर सोहसराय थाना क्षेत्र इलाके के खासगंज मोहल्ले में भी दो गुट जमकर गोलीबारी हुई है जिसमे एक रिटायर्ड प्रोफेसर मोहम्मद शकील अहमद अंसारी जख्मी हो गए है। जिसे प्राथमिक उपचार के पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया है। वही इस घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल फिर से कायम हो गया है।इस तरह से बिहार थाना के पहाड़पुरा इलाके में दो लोगो को गोली लगी जबकि सोहसराय थाना क्षेत्र के खासगँज में एक रिटायर्ड प्रोफेसर को गोली लगी है। पहाड़पुरा इलाके में हिसक झड़प के दौरान एक पुलिसकर्मी भी जख्मी बताए जा रहे है।

बाइट।जख्मी
बाइट।जख्मी का भाई

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

Join us on:

Leave a Comment