रिपोर्ट — अमित कुमार
आगामी लोक सभा चुनाव के पहले सभी राजनीतिक पार्टियां अपने अपने संगठन को मजबूत करने मे जुटी है और ऐसे मे जदयू पार्टी से नाता तोड़ नया संगठन बना चुके उपेन्द्र कुशवाहा भी अपने पार्टी को धारदार बना रही है जिसको लेकर आज उपेन्द्र कुशवाहा ने आज राष्टीय एवं प्रदेश पदाधिकारियों की नाम की घोषणा करने का काम किया है ।
जिसमें उपेन्द्र कुशवाहा ने राष्टीय पदाधिकारियों की सूची मे जितेन्द्र नाथ को संगठन का उपाध्यक्ष ,माधव आनंद को प्रधान महासचिव,एवं फजल इमाम मल्लिक को महासचिव सह प्रवक्ता नियुक्त किया है .
वही उपेन्द्र कुशवाहा मे प्रदेश पदाधिकारियों की सूची मे कुल 8 लोगों को जगह दी है जिसमें रमेश कुशवाहा पूर्व विधायक को प्रदेश अध्यक्ष के रूप मे जगह दी गई है वही राष्टीय लोक जनता दल मे सदस्यता ग्रहण मे छात्र नेताओँ की सूची मे कुल 12 लोगों को जगह दी गई है .




