पंकज कुमार जहानाबाद।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के निर्देशानुसार िला कांग्रेस कमिटी जहानाबाद मे जय भारत सत्याग्रह प्रेस वार्ता की गयी ।जिले के प्रदेश प्रभारी अश्विनी कुमार,जिला अध्यक्ष हरिनारायण द्विवेदी,पूर्व जिला अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा,रामजी प्रसाद,नजमूल होदा अंसारी,कन्हैया जी,शान्तनु पासवान,रामप्रवेश ठाकुर,मनोज शर्मा धीरज कुमार शर्मा जी उपस्थित थे।आज के सामयिक मुद्दे मसलन बेरोजगारी,सरकार की वादा खिलाफी ,जनतंत्र पर हो रहे हमले,महंगाई,आर्थिक शोषण और सुनियोजित ढंग से सरकार द्वारा देश को आर्थिक गुलामी की ओर ले जाने के मुद्दे पर विस्तारित चर्चा हुई ।जनतांत्रिक संस्थाओ की कमजोर करने की कोशिश,कानून मंत्री द्वारा अवकाश प्रापत जजों को बेईमान बताने की भर्त्सना की गयी और कांग्रेस कमिटी ने भारत सरकार से कानून मन्त्री के खिलाफ कानूनों कारवाई करने की अपील की गयी । अशवनी कुमार ने अभिव्यक्ति की आजादी पर सरकार के हमलो की भर्त्सना की ।संसद में प्रतिपक्ष के नेताओं और सांसदो के वकतबयो को रिकार्ड से हटाए जाने की भी भर्त्सना की ।साथ ही माइक बंद कर जनता के समस्याओं पर आदरणीय राहुल गाँधी जी के वकतबयो को रोकने की कोशिश की घोर निंदा की गयी।पब्लिक सेक्टर एंटरप्राइज को कौडीयो के दाम अपने बडे व्यापारी मित्रो को बेचने की प्रधान मन्त्री के कुत्सित कारवाई की कडी निन्दा की गयी।कांग्रेस कमिटी यह मानती है की प्रधान मन्त्री के इस कारवाई के पीछे देश की सम्पदा को एक व्यापारी गिरोह के माध्यम से लूटने की कोशिश है जो कालान्तर में रोजगार के अवसरों को पूर्णत समाप्त करेगी और गरीब तबके को मिलने वा ले व्यवस्था को खत्म कर देगी।रोजगार देने मे यह सरकार बूरी तरह फेल है ।प्रधान मन्त्री के प्रतिपक्ष के महिला सांसद को सूर्पनखा कहना तथा भाजपा के एक सांसद द्वारा प्रतिपक्ष की एक महिला सांसद को नगर वधु कहना और उसपर प्रधान मन्त्री का चुप रहना महिला उत्पीडन का एक बहुत ही घृणित नमूना है ।कांग्रेस पार्टी सरकार को और प्रधान मन्त्री को देश की महिलाओं के अपमान के लिए माफी मागने की सलाह देती है।बहुत सारे सामाजिक मुद्दे हैं जिसपर हम विचार विमर्श किए हैं ।




