औरंगाबाद की अनुपमा बनी बिहार बोर्ड की 2nd टॉपर!

SHARE:

रिपोर्ट – रुपेश कुमार!

बिहार बोर्ड के 10वीं परीक्षा में औरंगाबाद की बेटी ने अपना परचम लहराया है गोह थाना क्षेत्र के न्यू एरिया गांव निवासी सतेंद्र गुप्ता की पुत्री ज्ञानी अनुपमा में बिहार में दूसरा स्थान प्राप्त की है ज्ञानी अनुपमा के पिता रोजगार सेवक हैं और मां गृहिणी है सफलता की खबर जैसे ही परिवार वालों को लगी तो परिवार में खुशी का माहौल है वहीं गांव में भी गांव के लोग काफी उत्साहित है और ज्ञानी अनुपमा के घर पर बधाई देने के लिए ग्रामीणों का तांता लग गया है

Join us on:

Leave a Comment