Search
Close this search box.

अवैध तरीके से खोदे गये गड्ढे में डूबने से 9 वर्षीय मासूम की मौत!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रिपोर्ट – ऋषभ कुमार!

जेसीबी से खोदे गए गड्ढे में डूबने से 9 वर्षीय बच्चे की मौत

18 घंटे बाद गड्ढे से निकाला गया बच्चे का शव

महुआ थाने के कढियों गांव में जेसीबी से खोदे गए गड्ढे में डूबने से एक बच्चे की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बच्चा साथी के साथ गड्ढे में नहाने गया था। इस बीच वह डूब गया और उसकी मौत हो गई।
यह घटना गुरुवार की शाम में घटी। गांव के स्थानीय लोग और प्रशासन ने कड़ी मेहनत के 18 घंटे बाद मिला शव मृतक बच्चे के पहचान कड़ियों निवासी दिनेश राम का नाती आर्यन कुमार बताया गया आर्यन ने अपने दोस्तों के साथ जेसीबी से खोदे गए गड्ढे में नहाने गया था। जिसमे डूब जाने से उसकी मौत हो गई। कुछ दिन पहले ही ननिहाल में आया था। आर्यन का घर भानबोरहा बताया गया है। घटना पर पिता रवि राम और माता रेखा देवी का रो रोकर बुरा हाल हो गया है। मौके पर पहुंची पुलिस शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया

बाइट- उप मुखिया गणेश राय

बाइट – मृतक के चाचा

Leave a Comment

और पढ़ें