पंकज कुमार की रिपोर्ट :-
जहानाबाद में एक बार फिर पुलिस की वर्दी दागदार हो गयी। महज हेलमेट नही पहनने पर पुलिस ने बाइक सवार युवक को गोली मार दी है। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन फानन में पुलिस ने उसे सरकारी अस्पताल न ले जाकर प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना ओकरी ओपी क्षेत्र के अनथपुर गांव की है। घायल युवक नालंदा जिले के कोरथु गांव निवासी रविन्द्र यादव के पुत्र सुधीर कुमार बताया जाता है। घायल युवक की हालत गंभीर बतायी जा रही है। घायल युवक के पिता ने ओकरी ओपी अध्यक्ष पर गोली मारने का आरोप लगाते हुए बताया कि ओकरी ओपीअध्यक्ष चंद्रहास कुमार अनथपुर गांव के पास वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच उनका लड़का सुधीर वहां से बाइक लेकर गुजर रहा था। सिर पर हेलमेट और ड्राइविंग लाइसंस नहीं रहने के कारण वह पुलिस को देखते ही भागने लगा। सुधीर को भागते देख पुलिस ने उसका पीछा किया और जब वह नहीं रुका तो पुलिस ने गोली मार दी। गोली युवक के पीठ में लग गया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को आनन-फानन में प्राइवेट नर्सिंग होम में भर्ती किया गया। जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। इधर एसपी दीपक रंजन जांच करने का आदेश दिया। वही इस मामले में मीडिया के सामने कुछ भी बोलने से बचते दिखे चूंकि मामला पुलिस से जुड़ा है।
Byte – रविंद्र यादव,घायल युवक के पिता