दुकान और घरों में लगी आग, एक गाय की मौत, लाखों का नुकसान

SHARE:

प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट

बेगूसराय में आग लगने से दो दुकान और एक डेरा जलकर राख हो गया। इस अगलगी की घटना में 10 लाख रुपए से ज्यादा की संपत्ति आग में जलकर राख हो गई। घटना गढ़पुरा थाना क्षेत्र के गढ़पुरा बाजार की है। बताया जाता है कि देर रात अचानक एक दुकान में आग लग गई जो देखते-देखते बगल के एक दुकान और एक मवेशी के घर को अपनी चपेट में ले लिया जिससे दुकान में रखे फर्नीचर के समान और पेटी बक्से की दुकान को पूरी तरह से जलाकर राख कर दिया।आग लगी की सूचना पर आसपास के दर्जनों लोग मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बताया जाता है कि इस अगलगी की घटना में मोहम्मद मोहिद के पेटी बक्से की दुकान, रामविलास शर्मा की फर्नीचर की दुकान और श्रीनारायण शर्मा का पशु आवास में आग लगी कि घटना घटी है। श्रीनारायण शर्मा के पशु आवास में आग लगने से जहां एक गाय की जलकर मौत हो गई। आग कैसे लगी है यहां स्पष्ट नहीं है लेकिन आशंका जताई जा रही है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से यह अगलगी की घटना घटी है।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें