नालंदा – कांग्रेस कार्यकर्त्ताओ ने पीएम का पुतला फूंका!

SHARE:

ऋषिकेश की रिपोर्ट!

नालंदा -केंद्र सरकार की गलत नीतियों के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध मार्च करते हुए अस्पताल चौराहा पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका। इस मौके पर कांग्रेस नेता जितेंद्र कुमार ने कहा कि केंद्र सरकार के द्वारा जिस तरह से पूरे देश की जनता को मूर्ख बना कर लूटने का काम कर रही है। हमारे देश में आरएसएस बीजेपी के द्वारा लोकतंत्र की हत्या की जा रही है। आज इसी के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंकने का काम किया। जिस तरह से राहुल गांधी ने संसद में चोरों की आवाज को उठाने का काम किया है तो भारतीय जनता पार्टी ने राहुल गांधी की आवाज को दबाते हुए केंद्र की सरकार ने दमनकारी नीति को अपनाते हुए उनकी सदस्यता को खत्म करने की साजिश रची है। केंद्र की सरकार लगातार सरकारी तंत्र का गलत इस्तेमाल कर विपक्ष की आवाज को दबा रही है। राहुल गांधी ने लोकतंत्र को बचाने के लिए अपनी आवाज को बुलंद किया था लेकिन केंद्र की सरकार पूरे विपक्ष की आवाज को दबाने का काम कर रही है। राहुल गांधी ने हमेशा देश की आवाज को उठाने का काम किया।

बाइट।जितेंद्र कुमार कांग्रेस नेता

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें