राष्ट्रीय लोक जनता दल की बैठक मे सम्राट अशोक जयंती समारोह सफल बनाने को लेकर चर्चा!

SHARE:

संतोष तिवारी की रिपोर्ट :-

आज दिनांक 22-03-23 को रेयाज अहमद जी के आवास पर मुजफ्फरपुर में राष्ट्रीय लोक जनता दल का बैठक जिला संयोजक राजू कुशवाहा के अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।बैठक में संगठन को पंचायत स्तर पर मजबूर करने एवं 28 मार्च को पार्टी द्वारा आयोजित पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री उपेंद्र कुशवाहा जी के नेतृत्व में पटना के बापू सभागार में प्रस्तावित चक्रवर्ती सम्राट अशोक जयंती समारोह को सफल बनाने एवम उसकी तैयारी हेतु विचार-विमर्श किया गया।जिसमें मुजफ्फरपुर से 25 बड़ी बस, सैकड़ों चार पहिया वाहनों से लगभग 2000 कार्यकर्ता/साथी उक्त कार्यक्रम में भाग लेने का निर्णय किया गया। आज की बैठक में मुख्य रूप से विनोद कुशवाहा, मदन चौधरी, रेयाज अहमद,राजा विनीत, डॉ विजयेस परासर, रमेश कुशवाहा, रामेश्वर सिंह,राकेश आजाद, दीपनारायण सिंह, जितेंद्र कुशवाहा, लखींद्र भगत, अरुण कुशवाहा,योगेंद्र प्रसाद,आत्मानंद सिंह,रौशन कुशवाहा,अनिल कुमार(जिला पार्षद),सुशील कुमार (जिला पार्षद),दिलीप कुशवाहा,रवि रंजन कुशवाहा,सतीश कुमार,संतोष कुमार, सुरेंद्र कुशवाहा,किशोर कुमार, गोनू कुमार आदि नेता मौजूद थे।
प्रेषक:_राजू कुशवाहा
जिला संयोजक(रालोजद) मुजफ्फरपुर।।

Join us on:

Leave a Comment