स्काउट और गाइड द्वारा बिहार दिवस पर तीन दिवसीय कार्यक्रम शुरू!

SHARE:

पंकज कुमार जहानाबाद।

बिहार राज्य भारत स्काउट और गाइड कार्यालय परिसर जहानाबाद में बिहार दिवस पर तीन दिवसीय कार्यक्रम का संयुक्त रूप से उद्घाटन सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक विद्यासागर एवं प्राचार्य रंगनाथ शर्मा ने किया, जबकि विद्यासागर ने बिहार दिवस की बधाई देते हुए कहा की युवा पीढ़ी के सर्वांगीण विकास में स्काउट- गाइड की भूमिका अहम है, इससे युवाओं में चारित्रिक एवं नैतिक विकास होता है, जबकि श्री शर्मा ने बिहार दिवस के अवसर पर शुभकामना देते हुए कहा कि युवाओं में स्काउटिंग शिक्षा से सामाजिक जिम्मेदारियों का बोध के साथ देश के लिए एक कर्तव्यनिष्ठ नागरिक तैयार होते हैं, वही कार्यक्रम का संचालन कर रहे हरिशंकर कुमार (जिला संगठन आयुक्त) ने बताया कि बिहार दिवस पर जिला प्रशासन जहानाबाद द्वारा आयोजित टाउन हॉल में स्काउटिंग/ गाइडिंग के माध्यम से प्रशासनिक एवं सामाजिक गतिविधियों में बेहतर कार्य करने वाले राजीव कुमार, गायत्री कुमारी, वैष्णवी केसरी, सहायक शिक्षिका -सह- गाइड कैप्टन प्लस टू उच्च विद्यालय टेहटा कविता दत्ता, जिला संगठन आयुक्त हरिशंकर कुमार को जिला पदाधिकारी श्री रिची पाण्डेय पांडे के द्वारा सम्मानित किया गया , जबकि स्काउट और गाइड कार्यालय परिसर जहानाबाद में तीन दिवसीय कार्यक्रम के प्रथम दिन चित्रकला – एकल यूज प्लास्टिक से होने वाली हानि, नशा उन्मूलन पर स्काउट- गाइड कार्यालय परिसर में आयोजित प्रतियोगिता मे प्रथम- वैष्णवी केसरी, द्वितीय- अणु कुमारी, तृतीय- राज कुमार ने प्राप्त किया, उन्हें मुख्य अतिथि द्वारा 24 /03/2023 को सम्मानित किया जाएगा, इसी प्रकार से 23 और 24 तारीख को स्काउट और गाइड कार्यालय परिसर में 2 दिन प्रतियोगिता आयोजित किया जाएगा, कार्यक्रम को निदेशक कायनात इंटरनेशनल स्कूल काको शकील अहमद काकवी, शिक्षिका प्लस टू उच्च विद्यालय टेहटा कविता दत्ता ने भी संबोधित किया, बिहार दिवस के अवसर पर कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में स्काउट और गाइड भाग लिए।

Join us on:

Leave a Comment