झाड़ फूँक के चक्कर मे गई सर्पदंश पीड़ित की जान!

SHARE:

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

सर्पदंश के बाद परिजन अंधविश्वास के चक्कर में पड़ कराया झाड़फूंक, नहीं हुआ फायदा, बच्चे की हुई मौत

सर्पदंश के बाद परिजन अंधविश्वास के चक्कर में पड़े गये और इलाज के बजाये छह वर्षीय बच्चे को झाड़फूंक कराने के लिए चक्कर में पड़ गये और जब तक बच्चे को इलाज के लिए अस्पताल ले जाते तब तक बच्चे की मौत हो गयी। यह घटना कैमूर जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र के गोरबछ गांव की बतायी जाती है। जहां गोबरछ गांव के भीम राम के छह वर्षीय पुत्र बॉस कुमार को घर में हीं सांप ने काट लिया। घटना के बाद परिजन उसे इलाज के लिए न ले जाकर झाड़कफूंक कराने लगे और जब झाड़कफूंक से अराम नहीं हुआ तो परिजन इसके बाद सदर अस्पताल लेकर पहुंचे जहां बच्चे की मौत हो गयी। बच्चे की मौत के बाद से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

Join us on:

Leave a Comment