रिपोर्ट – पंकज कुमार!
जिला पदाधिकारी रिची पाण्डेय द्वारा आज 111वें बिहार दिवस के अवसर पर जिला पदाधिकारी आवास से सातों प्रखंडों मे सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे जागरूक करने के लिए कला जत्था की टीम को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। साथ ही बिहार दिवस के अवसर पर मोदनगंज प्रखंड तथा काको प्रखंड के विद्यालय के छात्र-छात्राओ को आई.टी.आई., परस विगहा तथा औद्योगिक क्षेत्र, अलगना मोड़ के लिए छात्रों के वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
जिला पदाधिकारी ने बताया कि सभी प्रखंडों के लिए एक-एक वाहन (कुल- सात) के.आर.पी./कला जत्था के टीम को अपने-अपने प्रखंडों मे विभिन्न सर्वोजनिक स्थानों पर सरकार की कल्याणकारी योजना को नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जागरूक किया जाएगा। साथ ही लोगों के बीच बिहार गौरव गाथा एवं बिहार गीत की प्रस्तुति की जाएगी।
परिभ्रमण कार्यक्रम के तहत काको प्रखंड से वर्ग 08 एवं 09 के कुल सौ छात्र मोदनगंज प्रखंड से वर्ग 08 के 50 छात्र एवं वर्ग 09 के 50 छात्र परिभ्रमण पर गये हैं। जिला पदाधिकारी ने छात्रों को 111वें बिहार दिवस की शुभकामनाएँ दिया तथा परिभ्रमण मे दी जा रही जानकारी को अच्छे से समझने और जीवन में अमल करने को प्रेरित किया।
उक्त अवसर पर जिला पदाधिकारी के साथ-साथ जिला शिक्षा पदाधिकारी रौशन आरा, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी साकेत कुमार रंजन, संभाग प्रभारी धनन्जय कुमार, मो अली बरासत खां, मो. मुजफ्फर हुसैन, प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार सहित अन्य पदाधिकारी एवं कला जत्था की टीम और छात्रगण उपस्थित थे।




