पटना मोबाइल खरीदने हाजीपुर बुलाकर मार दी युवक को गोली!

SHARE:

ऋषभ कुमार की रिपोर्ट :-

पटना से हाजीपुर आय व्यक्ति को गोली मारकर किया लहूलुहान. ओएलएक्स पर मोबाइल खरीदने की हुई थी डील. मोबाइल लेकर पटना से व्यक्ति आया था हाजीपुर. मौके पर पहुंचकर पुलिस मामले की जांच में जुटी.

वैशाली के हाजीपुर सदर थाना क्षेत्र में गोली मारकर एक व्यक्ति को अपराधियों ने लहूलुहान कर दिया जब वह पटना से मोबाइल की डिलीवरी देने हाजीपुर आए थे. घटना हाजीपुर सदर थाना क्षेत्र की बताई जा रही है. बताया गया कि पटना के रहने वाले संजय कुमार साह ने ओएलएक्स पर और अपने मोबाइल बेचने का विज्ञापन दिया था जिसके बाद हाजीपुर केंद्रीय विद्यालय के पास रहने वाले एक व्यक्ति से उनकी बातचीत हुई थी. बातचीत के बाद आरोपी द्वारा संजय शाह को पटना से हाजीपुर मोबाइल देने के लिए बुलाया गया था उनसे कहा गया था आप मोबाइल लेकर आइए आपको पैसा दे दिया जाएगा. जिसके बाद संजय कुमार साह मोबाइल देने केंद्रीय विद्यालय के पास पहुंचे थे इसके कुछ देर बाद ही उन्हें गोली मार दी गई. संजय शाह किसी तरह गोली लगने के बाद भागकर दिग्घी के एक जांच घर में पहुंचे जहां से उन्हें स्थानीय आशुतोष कुमार ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया साथ ही सदर थाना पुलिस को भी घटना की सूचना दी गई. जिसके बाद मौके पर पहुंचकर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है वहीं सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद गोली लगने से जख्मी हुए संजय कुमार साह को पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है. बताया जा रहा है कि संजय शाह के पीठ में एक गोली लगी है. इस विषय में संजय शाह को सदर अस्पताल लाने वाले आशुतोष कुमार ने बताया कि वह अपने जांच घर के पास ही थे जब जख्मी हालत में संजय कुमार साह उनके पास पहुंचे और मदद की गुहार लगाई. उनके पीठ से काफी खून बह रहा था जिसके बाद उन्होंने अपने सहयोगियों के मदद से संजय कुमार साह को सदर अस्पताल पहुंचाया साथ ही संजय कुमार साह के परिजनों और पुलिस को घटना की जानकारी दी गई है. आशुतोष कुमार ने बताया कि घटना डिग्गी केंद्रीय विद्यालय के पास की है. वही इस विषय में जख्मी ने ज्यादा जानकारी नहीं दी है. जख्मी की ओर से सिर्फ इतना बताया गया है कि मोबाइल देने वह पटना से हाजीपुर आए थे.

बाइट – आशुतोष कुमार, स्थानीय.

Join us on:

Leave a Comment