लखीसराय-कुख्यात हार्ड कोर नक्सली डोमन कोड़ा गिरफ्तार!

SHARE:

रिपोर्ट:-संतोष कुमार पाण्डेय

-लखीसराय पुलिस को मिली बड़ी सफलता।गुप्त सूचना के आधार पर वांछित हार्डकोर नक्सली डोमन कोड़ा को पुलिस ने सिमरातली के जंगल से गिरफ्तार किया है।इस संदर्भ में पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार ने बताया की डोमन कोड़ा कजरा,चानन, राजघाट कोल,घोरघट,श्रृंगी ऋषि न्यू बांकुरा,बरमसिया के जंगली क्षेत्रों में भ्रमण शील रहता था। उन्होंने आगे बताया कि डोमन कोड़ा पटना धनबाद इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन पर फायरिंग, बमबारी, हथियार ,लूट ,हत्या जैसे कई घटना को अंजाम दिया है। उक्त व्यक्ति पर कई थानों में दर्जनों मामले दर्ज हैं।

बाइट:-पंकज कुमार SP लखीसराय

Join us on:

Leave a Comment