आकाश कुमार
पूर्णिया
दो दिवसीय सीमांचल दौरे पर आए असदुद्दीन ओवैसी दौरे के पहले दिन शनिवार को पूर्णिया के बायसी और डगरुआ में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करने पहुंचे. सीमांचल की सियासी जमीन पर अपनी पकड़ मजबूत करने असदुद्दीन ओवैसी बायसी में पक्ष और सत्तापक्ष पर जमकर बरसे। बायसी में सभा को सबोधित करते हुए सीएम नीतीश कुमार पर जमकर जुबानी हमला बोला। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार 22 वर्षों तक बीजेपी का साथ दिया और आज उन्हें बीजेपी का बी टीम बता रहे हैं। ओबेसी के निशाने पर भाजपा से ज्यादा नीतीश कुमार रहे। उन्होंने कहा कि सीमांचल के चार विधायक को लालू के बेटे ने खरीद लिया लेकिन सीमांचल के साथ न्याय नहीं हुआ। पूर्णिया में दोनों ही पार्टी की रैली हुई लेकिन सीमांचल के विकास को लेकर कुछ नही बोला। उन्होंने कहा कि सीमांचल के विकास का मुद्दा, सड़क से सदन उठाते रहेंगे ।
इस संबोधन के बाद वे अमौर प्रखंड के खाड़ी घाट में जनसभा को संबोधित करेंगे. गौरतलब हो कि उन्होंने सीमांचल के विकास को ही अपना मुख्य मुद्दा बनाया है. उनकी पार्टी के लोग अक्सर ये कहते हैं कि बिहार में सीमांचल क्षेत्र के साथ नाइंसाफी होती रही है. इसलिए उन्होंने अपनी यात्रा का नाम भी सीमांचल अधिकार यात्रा रखा है.
बाइट- असदुद्दीन ओवैसी




