रिपोर्ट – अमित कुमार
चिराग़ का पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी और तेजस्वी को नसीहत .. . लोजपा प्रमुख चिराग पासवान ने पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी को उनके द्वारा दिए गए पुरुषोत्तम श्री रामचंद्र पर विवादास्पद बयान पर जम कर खरी खोटी सुनाया है साथ ही उनसे सवालिया लहजे में भी पूछा है की करोड़ों लोगो के आस्था का प्रतिक भगवान श्रीराम चंद्र के बारे में बोलने का क्या मतलब है आपका उन्होने यह भी पूछा है कि आपको किसी के भावनाओं का ठेस पहुंचाना ठीक बात नहीं उन्होंने आगे नसीहत देते हुए कहा कि जनप्रतिनिधि को इस विषय पर बोलने से परहेज़ करना चाहिए साथ ही जनता की सेवा करना चाहिए। … …वही पत्रकारों द्वारा बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव को सीबीआई द्वारा दिए गए समन पर पूछने पर उन्होने कहा कि आप अगर सही हो तो न्यायिक प्रक्रिया में साथ देना उचित होगा। . ..उन्होने इस दौरान बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमलवार भी दिखें कहा बिहार में अपराध बेलगाम हो गया है ।उन्होंने कहा कि बिहार का हालत ठीक नहीं है।




