पंकज कुमार जहानाबाद
केंद्र सरकार के द्वारा गरीब छात्रों के छात्रवृत्ति के पैसा बंद करने के खिलाफ जदयू कार्यकर्ता सड़क पर उतर कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं गृह मंत्री अमित शाह के पुतला के साथ रोष प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद जदयू कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं गृह मंत्री अमित शाह का पुतला दहन किया। इस मौके पर जदयू कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की। पुतला दहन के बाद जहानाबाद जिला जदयू अध्यक्ष गोपालकुमार शर्मा ने बताया कि जिस तरह से गरीब एवं अति पिछड़ा का आने वाले छात्र-छात्राओं का छात्रवृत्ति का पैसा केंद्र सरकार ने बंद कर दिया है यह साबित करता है कि केंद्र की सरकार गरीब एवं अति पिछड़ा विरोधी सरकार है उन्होंने मांग किया कि जल्द से जल्द अगर केंद्र सरकार छात्रवृत्ति का पैसा नहीं देती है तो जदयू इस मामले को लेकर जुझारू आंदोलन करेगा
वाईट गोपाल कुमार शर्मा जदयू जिलाध्यक्ष




