मोकामा के मरांची में दो दिन से लापता युवक की हत्या,शव कुएँ से बरामद!

SHARE:

रवि शंकर शर्मा :-

मोकामा के मरांची थाना क्षेत्र में 2 दिनों से लापता एक युवक का शव मरांची टाल के एक कुएं से बरामद किया गया है,थाना अध्यक्ष साकेत कुमार ने बताया कि युवक के लापता होने की सूचना मौखिक उसके परिजनों के द्वारा आज ही दी गई थी जिसके बाद खोजबीन प्रारंभ की गई, इसी दौरान किसी ने सूचना दी कि टाल क्षेत्र में एक कुएं में किसी व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है, शव को निकाला गया तो पता चला कि यह वही युवक है जो पिछले 2 दिनों से लापता था, मृतक की पहचान अनुराग कुमार उर्फ बुद्धन पिता कुंदन राम,जो सपरिवार पिछले 15 वर्षों से मरांची में ही रह रहा था, के रूप में हुई है,उसके पिता कुंदन राम ट्रक चालक है और पिछले कई वर्षों से मराची में ही किराये के मकान में रहते हैं, मृतक के आधार कार्ड पर भी मरांची का ही पता अंकित है, हालांकि पुलिस ने बताया कि वह स्थाई रूप से लखीसराय जिले के बरहिया गांव का रहने वाला था. मृतक की मां गुड्डी देवी ने बताया कि मरांची के ही कुछ दोस्तों ने निजी दुश्मनी के कारण मेरे बेटे की हत्या कर दी है,इधर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजते हुए परिजनों के सुपुर्द कर दिया है और मामले की जांच में जुट गई है, पुलिस ने इस हत्याकांड की गुत्थी जल्द ही सुलझा लिये जाने का दावा किया है.

मृतक का फ़ाइल फोटो

बाइट :- गुड्डी देवी, मृतक की माँ

Join us on:

Leave a Comment