रवि शंकर शर्मा :-
नगर परिषद मोकामा के वार्ड संख्या 27 मोकामाघाट में 24 घंटे का अखंड रामधुनी कीर्तन का आयोजन होने जा रहा है।इस अवसर पर सैकड़ों महिलाएं माथे पर कलश लेकर यात्रा में शामिल हुईं।कलश यात्रा रामधुनी स्थल मोकामा घाट से गंगा घाट पर जल भर कर मोकामा घाट हनुमान मंदिर,सिसौनी,पंचमहाला पानी टंकी एवं हाई स्कूल होते हुए पूजा स्थल पर पहुंची।गाजे-बाजे के साथ निकली कलश यात्रा में सैंकड़ों महिलाएं,युवा और बच्चे शामिल हुए और नाचते गाते नजर आए।बता दें की मोकामा घाट में लगभग 25 वर्षो के बाद रामधुनी अखंड कीर्तन होने जा रहा है। इसको लेकर पूरे गांव के लोग उत्साहित होकर इस रामधुनी में सम्मिलित हो रहे हैं।अखंड कीर्तन के साथ साथ गांव के लोग 24 घंटे में पूरा रामायण पाठ करेंगे। वहीं समापन के दिन कुमारी कन्या पूजन कर पूरे गांव में प्रसाद वितरण किया जाएगा।रामधुनी स्थल और आसपास में नगर परिषद की ओर से लागतार साफ-सफाई की जा रही है।




