पंकज कुमार जहानाबाद।
जिला के समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में जिला पदाधिकारी रिची पाण्डेय की अध्यक्षता में जिला स्तरीय बैंकर्स की दिसंबर तिमाही की डी.एल.सी.सी./डी.एल.आर.सी. की समीक्षा बैठक सम्पन्न किया गया।
अग्रणी जिला प्रबंधक, प्रशांत कुमार ने सर्वप्रथम सभी प्रशासनिक और बैंकिंग क्षेत्र के अधिकारियों का स्वागत करते हुए दिसंबर तिमाही 2022-23 मे जिले के बैंकों की उपलब्धि का विस्तृत ब्यौरा सभा पटल पर रखा।
जिला पदाधिकारी ने जिले के बैंकों के सी डी रेशियो की बैंकवार विस्तृत समीक्षा करते हुए, जिला समन्वयको, आई.डी.बी.आई., बैंक आॅफ इंडिया, यूनियन बैंक, सेन्ट्रल बैंक एवं एस.बी.आई. पर नाराजगी व्यक्त करते हुए सख्त निदेश दिया कि अपने-अपने सी.डी. रेशियो मे त्वरित गति से 40 प्रतिशत से उपर लाये। जिला पदाधिकारी ने बताया कि जिले के बैंकों को कृषि एवं सूक्ष्म लघु उद्योग क्षेत्र में फोकस कर इस क्षेत्र मे ज्यादा से ज्यादा ऋण मुहैया करायें और सी.डी. रेशियो को राज्य के औसत पर लायें। आरबीआई के प्रतिनिधि चन्द्रेश यादव एवं वरीय उप समाहत्र्ता, बैंकिंग संजीव कुमार बक्शी ने सभी बैंकों को सी.डी. रेशियों को वित्तीय वर्ष 2022-23 के मार्च तिमाही में जिले का सी.डी. रेशियों को 45 प्रतिशत एवं जिले के एसीपी लक्ष्य वित्तीय वर्ष- 2022-23 के मार्च तिमाही में शत्प्रतिशत प्राप्त करने का निदेश दिया।
जिला पदाधिकारी द्वारा सभी बैंकों को कृषि ऋण, एम.एस.एम.ई., रिटेल ऋण में अधिक-से-अधिक ऋण स्वीकृत एवं वितरण करने का निदेश दिया। जिला पदाधिकारी ने प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के अंतर्गत बैंको द्वारा किये गये स्वीकृत ऋण को 20 मार्च, 2023 तक शतप्रतिशत वितरण करने का निदेश दिया तथा जिले में प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना के अंतर्गत भी बैंको को निदेश दिया गया कि जो भी आवेदन लंबित है उसे जल्द-से-जल्द स्वीकृृत एवं वितरण करें, जिससे जिले के जनमानस को आर्थिक रूप से सहायता प्रदान हो सके तथा जिले में उद्योग का विस्तार हो सके। जिला पदाधिकारी द्वारा बड़े बकायेदारो से ऋण वसूली के लिए हरसंभव प्रशासनिक सहयोग देने का भी आश्वासन दिया और सभी बैंको को निदेश दिया कि वे जल्द-से-जल्द बड़े एन.पी.ए. बकायादारो की सूची जिला प्रशासन को उपलब्ध करायेंगे। आर.सेटी. के निदेशक द्वारा अपनी प्रगति जिला पदाधिकारी के समक्ष सभा पटल पर रखा, जिला पदाधिकारी द्वारा निदेशक आर.सेटी. को निदेश दिया गया कि आर.सेटी की नई भवन का उद्घाटन जल्द-से-जल्द करायें तथा नये वित्तीय वर्ष में सभी प्रशिक्षण कार्यक्रम नये भवन में कराना सुनिश्चित करेंगे। जिला विकास प्रबंधक, नर्वाड कुमार रितेश के द्वारा सभी बैंकर्स को एग्रीक्चर माकेर्टींग इंफ्रास्ट्रचर योजना के तहत् सभी को एक-एक ऋण स्वीकृत एवं वितरण करने का निदेश दिया गया। जिला पदाधिकारी द्वारा जिले में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए जिला विकास प्रबंधक, नर्वाड कुमार रितेश, अग्रणी जिला प्रबंधक प्रशांत कुमार, वरीष्ठ प्रबंधक, बैंक आॅफ महाराष्ट्रा अमीत आंनद, शाखा प्रबंधक, आई.सी.आई.सी. विपिन कुमार, वरीष्ट प्रबंधक, एच.डी.एफ.सी. विकास कुमार, शाखा प्रबंधक, मगध काॅपरेटीव बैंक श्री वासुदेव यादव एवं शाखा प्रबंधक, उज्जीवन बैंक राजेश कुमार को प्रशस्ति-पत्र प्रदान किया गया।
उक्त बैठक में जिला पदाधिकारी के साथ-साथ वरीय उप समाहर्ता बैंकिंग, आरबीआई के एलडीओ चंद्रेश यादव, डीडीएम नाबार्ड, आरसेटी निदेशक, महाप्रबंधक,जिला उद्योग केन्द्र, जिला परियोजना प्रबंधक जीविका, नगर प्रबंधक नगर पर्षद तथा पशुपालन एवं मत्स्य, विभागों के अधिकारी के साथ साथ सभी बैंकों के समन्वयक उपस्थित रहे।
पंकज कुमार जहानाबाद।
जिला पदाधिकारी श्री रिची पाण्डेय द्वारा आज महिला विकास निगम, बिहार एवं जिला प्रशासन, जहानाबाद के सौजन्य से महिला सशक्तिकरण कार्यालय, जहानाबाद का कोषागार कार्यालय के साथ फीता काट कर नवनिर्मित भवन का उद्घाटन किया गया।
महिला सशक्तिकरण कार्यालय, जहानाबाद 30 लाख रूपए की लागत से बनाया गया है, जिसमें महिलाओं के समस्याओं को सुना जाएगा और उसका निदान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि महिला सशक्तिकरण कार्यालय का उद्घाटन महिला दिवस के अवसर पर किया जाना था, परन्तु उस दिन होली पर्व -सह- शब-ए-बरात त्योहार रहने के कारण आज उद्घाटन किया गया।
इस अवसर पर जिला पदाधिकारी के साथ-साथ जिला प्रोग्राम पदाधिकारी, आई.सी.डी.एस. रश्मी सिन्हा, जिला परियोजना प्रबंधक -सह- सहायक निदेशक, जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग माला सिन्हा, केन्द्र प्रशासक ज्योत्सना कुमारी, केस वर्कर अंजुषा कुमारी एवं राजेश कुमार, एवं अल्पावास गृह लिपिक विनीता कुमारी उपस्थित थ
पंकज कुमार जहानाबाद।
22 मार्च 2023 को आयोजित होने वाले बिहार दिवस, 2023* के सफल आयोजन हेतु सरकारी/निजी विद्यालयों, विभिन्न एजेंसी/संस्थानों से छात्र-छात्राओं एवं स्थानीय कलाकारों का चयन दिनांक 20 मार्च, 2023 को अब्दुलबारी नगर भवन में पूर्वाहन 10:00 बजे चयन समिति/निर्णायक मंडल के द्वारा किया जाना है।
कार्यक्रम में प्रतिभागियों के भाग लेने हेतु विभिन्न विद्यालयों/संस्थानों/एजेंसी से प्रतिभागियों एवं स्थानीय कलाकारों को सम्मिलित करने हेतु आवेदन आमंत्रित किया जाता है। छात्र-छात्राओं/प्रतिभागियों/स्थानीय कलाकारों द्वारा दिनांक 18 मार्च 2023 तक संध्या 05 बजे तक अपनी कला विधा से संबंधित आवेदन पत्र/इच्छा पत्र जिला शिक्षा कार्यालय, जहानाबाद को उपलब्ध करा सकते हैं। उक्त कार्यक्रम में लोक नृत्य/ लोक गायन/ शास्त्रीय संगीत की प्रस्तुति कराई जानी है। सामाजिक कुप्रथा यथा दहेज प्रथा, बाल विवाह, शराबबंदी, निरक्षरता इत्यादि विषयों पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति की जा सकती है। रिकॉर्डेड गीत पर नृत्य की बजाय वाद्य यंत्रों का प्रयोग कर नृत्य की प्रस्तुति किया जाना अपेक्षित है। किसी प्रकार के विवादित अथवा राजनैतिक कार्यक्रम को स्वीकृत नहीं किया जाएगा।
चयन समिति के समक्ष उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागी 22 मार्च 2023 को बिहार दिवस के अवसर पर प्रस्तुति दे सकते हैं। निर्णायक मंडली/चयन समिति द्वारा लिया गया निर्णय अंतिम होगा।




