विदेशी व्यक्ति से कटिहार पुलिस कर रही है पूछ-ताछ,फ़िनलैंड का रहने वाला है युसफ रज़ा ।

SHARE:

कटिहार— उज्ज्वल प्रिन्स

बिहार के कटिहार में एक विदेशी व्यक्ति से पुलिस पूछ-ताछ कर रही है। जानकारी के मुताबिक़ पुलिस को यह आदमी अपना नाम युसफ रज़ा बता रहा है जो फ़िनलेंड का रहने वाला है और पिछले कुछ महीनों से कश्मीर में रह रहा था । पुलिस शक के आधार पर फ़िनलैंड से आए व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछ-ताछ कर रही है । अभी तक कटिहार पुलिस ने कुछ भी बताने से इनकार कर रही है कि आख़िर यह कटिहार किस कारण से आया हुआ था। गुप्त जानकारी के अनुसार यह व्यक्ति नेपाल के राजधानी काठमांडू से कटिहार आया था जिसके बाद यह कोलकाता जाने की तैयारी कर रहा था ।

Join us on:

Leave a Comment