रिपोर्ट:- अविनाश श्रीवास्तव

रोहतास जिले के करगहर के प्रोजेक्ट बालिका विद्यालय में चल रहा सामुदायिक किचन कागज पर चल रहा है। प्रशासन के द्वारा प्रचार प्रसार के लिए बैनर तो लगाया गया है लेकिन विद्यालय परिसर में बीते कई दिनों से किचन नहीं चल रहा है। जिसके कारण जरूरतमंद एवं राहगीर को कम्युनिटी किचन का भोजन नहीं मिल पा रही है। यह कम्युनिटी किचन एक घर में संचालित होता है और सीमित लोगों तक ही कम्युनिटी किचन का भोजन पहुंचता जाता है। करगहर अंचल के नाजीर के अनुसार 74 लोगों को भोजन कराने का लिस्ट बनाया जा रहा है। लेकिन यह कब और किसको पहुंचता है इसकी कोई सुधी लेने वाला नहीं है।
वहीं इस मामले में करगहर के महादलित बस्ती सहित कई गरीब लोगों से बात की गई तो उन्होंने कम्युनिटी किचन के बारे में जानकारी तक नहीं है। बल्की कम्युनिटी किचन का खाना तो दूर पिछले 2 माह से राशन तक नहीं मिला है। कुल मिलाकर गरीबों की विपदा की घड़ी में चलाया जा रहा कार्यक्रम लूटो और बांटो की तर्ज पर चल रहा है। वहीं कम्युनिटी किचन चलने वाले विद्यालय के चपरासी ने बताया कि अधिकारी के आने की सूचना पर यहां किचन चलाया गया था। लेकिन फिलहाल या किचन नहीं चल रहा है। राहगीरों एवं जरूरतमंदों को समुदायिक किचन का लाभ नहीं मिल पा रहा है।