CBI समन पर रोक के लिए तेजस्वी पहुंचे दिल्ली हाईकोर्ट!

SHARE:

रिपोर्ट अनमोल कुमार!

नई दिल्ली/पटना : राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के छोटे पुत्र और बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव को CBI ने समन जारी कर उन्हें राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश होने को कहा है। इस समन को लेकर तेजस्वी यादव ने दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। तेजस्वी ने कोर्ट से समन पर रोक लगाने की मांग की है। यह सुनवाई हाईकोर्ट के जस्टिस दिनेश शर्मा के समक्ष होगी। दरअसल, CBI ने जमीन के बदले नौकरी घोटाला मामले में पूछताछ के लिए तेजस्वी यादव को समन जारी किया है। CBI ने इस महीने तेजस्वी को तीन बार पूछताछ के लिए नोटिस भेजा है। नौकरी के बदले जमीन घोटाला मामले में तेजस्वी यादव मंगलवार को तीसरी बार CBI की पूछताछ में शामिल नहीं हुए थे। इससे पहले भी 4 मार्च और 11 मार्च को भी तेजस्वी पूछताछ के लिए अधिकारियों के समक्ष पेश नहीं हुए थे। जिसके बाद 14 मार्च को तीसरी बार समन जारी हुआ था। वहीं, लगातार तीन समन जारी होने के बाद अब तेजस्वी ने हाईकोर्ट में दस्तक दी है। अपनी याचिका में तेजस्वी यादव ने तर्क दिया है कि वे पटना के निवासी हैं, लेकिन उन्हें दिल्ली में पूछताछ के लिए उपस्थित होने के लिए कहा जा रहा है। यह सीआरपीसी की धारा 160 के प्रावधान का उल्लंघन है। उन्होंने याचिका में मांग की है कि जारी तीनों नोटिस पर रोक लगाई जाए। इसे रद्द किया जाए। उन्होंने अपने आवास या फिर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पूछताछ करने की वैकल्पिक व्यवस्था करने की मांग भी की है।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें