चार वर्षीया बच्ची का धारदार हथियार से गला रेता!

SHARE:

ऋषभ कुमार की रिपोर्ट :-

वैशाली। जिले के बिदुपुर थाने के कुत्तबपुर दिघरा मे भूमि विवाद को लेकर बुधवार की देर शाम एक चार वर्षीया नवजात बच्ची को धारदार हथियार से गला रेत दिया गया। जिसमे घायल बच्ची को इलाज के लिए बिदूपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया लेकिन प्राथमिक उपचार के बाद बच्ची को सदर अस्पताल हाजीपुर रेफर कर दिया गया है। हालांकि सूचना के मुताबिक गम्भीर रूप से जख्मी नवजात बच्ची सदर से PMCH पटना रेफर किया गया है।

बच्ची की हालत नाजुक बताई गयी है बच्ची कुत्तबपुर दिघरा गांव निवासी रामु भगत चार वर्षीय पुत्री अनुष्का कुमारी बताई गई है। घटना को लेकर घायल नवजात बच्ची के चाचा भोला प्रसाद ने बताया कि बिदूपुर थाना क्षेत्र के कुत्तबपुर दिघरा गांव निवासी गनॉर भगत, जगेश्वर भगत के बीच पूर्व से ज़मीन विवाद चल रहा था जो कि बीते 9 मार्च को जमीनी विवाद में दो पक्ष में मारपीट हुई थी। हालांकि मारपीट के बाद उक्त जमीन पर शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए कोर्ट द्वारा 144 धारा लागू कर दी गई थी।

बावजूद भोला प्रसाद के पड़ोसियों ने उसके भाई रामु भगत के इकलौते बेटे की हत्या करने के नियत से बुधवार की देर शाम उसके भतीजी को लड़का समझ गला रेत दिया जिससे बच्ची बुरी तरह से ज़ख्मी हो गई। इधर घायल बच्ची को इलाज के लिए बिदुपुर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां से बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर रेफर कर दी गई। लेकिन सदर अस्पताल हाजीपुर के चिकित्सकों ने बच्चे की स्थिति को चिंताजनक देखते हुए पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया है। घायल बच्ची जिंदगी और मौत से झुंझ रही है।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें