रिपोर्ट अनमोल कुमार
छोटे-छोटे रोल में दर्शकों के दिलों में राज किया
नई दिल्ली : दूरदर्शन के लोकप्रिय धारावाहिक 'नुक्कड़' में खोपड़ी की भूमिका से घर-घर में पॉपुलर हुए समीर खाखर का आज निधन हो गया है। समीर खाखर के निधन की खबर से इंडस्ट्री में शोक की लहर है। समीर खाखर ने छोटे-छोटे रोल प्ले करके दर्शकों के दिलों में राज किया। एक समय के बाद उन्होंने हिंदी सिनेमा को अलविदा कर दिया था और अमेरिका शिफ्ट हो गए थे, अमेरिका से वापस लौटने के बाद भी वो इंडस्ट्री में सक्रिय हो गए थे। समीर खाखर सांस की तकलीफ और अन्य मेडिकल समस्याओं से जूझ रहे थे। 14 मार्च की सुबह उन्हें सांस लेने में तकलीफ होने के चलते बोरीवली के एम एम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उनका देहांत हो गया। उनकी उम्र 71 वर्ष थी। समीर के रिश्तेदार गणेश खाखर ने बताया कि वो सांस की तकलीफ से पीड़ित थे, फिर वो बेहोश हो गए। हमने डॉक्टर को बुलाया और उन्होंने सुझाव दिया कि हम उन्हें अस्पताल में भर्ती कराएं। उनका दिल ठीक से काम नहीं कर रहा था और पेशाब करने में भी दिक्कत थी। उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, आज सुबह 4:30 बजे वो गिर गए थे। समीर का अंतिम संस्कार बाभाई नाका श्मशान घाट, बोरीवली में होगा।
समीर खाखर ने कई फिल्मों में अपने किरदारों से लोगों को गुदगुदाया है। जिसके कुछ समय बाद वो फिल्म इंडस्ट्री को छोड़कर अमेरिका शिफ्ट हो गए थे। हालांकि अमेरिका से वापस लौटने के बाद उन्होंने फिर इंडस्ट्री में एंट्री ली और फिल्मों के अलावा अदालत और संजीवनी जैसे टीवी शोज में नजर आए। इसके अलावा वे जी5 की वेब सीरीज सनफ्लावर में भी नजर आए। संजीव ने 2020 में नवाजुद्दीन की फिल्म सीरियस मैन में पॉलिटिशियन का किरदार निभाकर भी खूब वाहवाही बटोरी थी।




