पूर्णिया में शॉर्ट सर्किट से लगी आग: 10 घर आए चपेट में, 3 मवेशी झुलसे, 5 लाख की संपत्ति का नुकसान

SHARE:

आकाश कुमार की रिपोर्ट

पूर्णियां में आगलगी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रहीं. देर रात कसबा थाना के धोलबज्जा गांव से भीषण आगलगी की घटना सामने आई। रात करीब 2 बजे जब गांव के लोग गहरी नींद में सो रहे थे। शॉर्ट सर्किट से एक घर में आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि देखते ही देखते 10 घर इसकी चपेट में आ गए. भीषण आगलगी में 3 मवेशी झुलस गए वहीं करीब 5 लाख की संपत्ति जलकर खाक हो गई।

घटना के संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि रोजाना की तरह सभी अपने अपने घरों में गहरी नींद में सो रहे थे. रात करीब 2:00 बजे शॉर्ट सर्किट से अचानक एक घर में आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटों ने 10 घरों को अपने जद में ले लिया। जब तक लोग कुछ समझ पाते आग की लपटों ने विकराल रूप ले लिया था। जैसे तैसे लोग अपनी जान बचाकर घर से निकले। आगलगी से समूचे गांव में अफरातफरी मच गई। ग्रामीण सामूहिक प्रयास से आग पर काबू पाने में जुट गए। इस बीच सूचना के फौरन बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी धोलबज्जा गांव पहुंची। घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

गांव में हुए इस भीषण आगलगी में 3 मवेशियों की झुलसने से मैं हो गई और करीब 5 लाख की संपत्ति के नुकसान की खबर है। ग्रामीणों ने बताया कि राहत की बात है कि भीषण आगलगी के बाद भी गांव के किसी भी ग्रामीण को एक खरोच तक नहीं हुई।

Join us on:

Leave a Comment